फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Muslim brothers remembered their ancestors by reading Fatiha

फातिहा पढ़कर मुस्लिम बंधुओं ने पूर्वजों को किया याद

Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Muslim brothers remembered their ancestors by reading Fatiha
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों में शुक्रवार को शबेबरात पर मुस्लिम बंधुओं ने पुरखों की मजार और कब्रिस्तान पर जाकर धूप व अगरबत्ती जलाया और फातिहा पढ़कर उन्हें याद किया। इस दौरान मजार और कब्रिस्तान पर पूर्वजों के हक में दुआ की और अपने गुनाहों की माफी मांगी। इस अवसर पर अधिकांश मस्जिदों और कब्रिस्तानों को बिजली की लाइटों सजाया गया था।
विज्ञापन

नगर के विशुनीपुर, जंगेअली मोहल्ला, विजयीपुर, राजपूत नेवरी, काजीपुरा, उमरगंज, बहेरी, परमंदापुर के अलावा नगर से सटे निधरिया, मिड्ढा, आमडारी, पटखौली में मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्वजों की मजार और कब्रिस्तान पर जाकर धूप व अगरबत्ती जलाया और फातिहा पढ़कर उन्हें याद किया। अधिकांश कब्रिस्तान के जाने वाले रास्तों पर सहूलियत के लिए लाइट जलाए गए थे। मुसलमानों का यह पर्व बरकत व नफा (फायदा) पहुंचाने वाला होता है। मुस्लिम लोगों ने देर शाम मगरीब और रात में इशा के वक्त नमाज अदा की। इसके बाद अपने-अपने पूर्वजों के कब्रिस्तान पर पहुंचकर उनके हक में अल्लाह से दुआएं मांगी। रात में मुस्लिमों द्वारा पूरी रात जागकर अपने घरों और मस्जिदों में इबादत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed