फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Musilm peoples protest forPagamber mohammad

कमलेश तिवारी के बयान के खिलाफ सड़क पर उतरे

Fri, 11 Dec 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 11 Dec 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Musilm peoples protest forPagamber mohammad
हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के बयान से खफा मुस्लिम समाज के लोग शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लिए चल रहे थे।
विज्ञापन


 
वक्ताओं ने कहा कि हम अल्लाह के बंदे हैं और हमारी हकीकत है मुहम्मद। लिहाजा मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है। मगर अपने नबी की शान में गुस्ताखी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
विज्ञापन


 इस्लाम अमन का मजहब है और कभी भी किसी भी धर्म के रहनुमा को बुरा कहने की इजाजत नहीं देता। अल्लाह के नबी फरमाते हैं कि अगर तुम किसी के रहनुमा को बुरा कहोगे तो वह भी तुम्हारे पेशवा को बुरा कहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाया जाना बेहद जरूरी है। ताकि आइंदा कभी भी कोई रसूल की शान में गुस्ताखी करने की हिम्मत या जुर्रत न करें।

 जुलूस  हाफिज व कारी मुख्तार साहेब की रहनुमाई में जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अकबर खां, पिंटू खान, इबरार खान, इसरार अहमद, नेहाल अहमद, मौलाना असरफ रजा, साकिब, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed