फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Murder FIR registered against husband and lover in Poonam's death case; husband in custody.

Ballia News: पूनम की मौत के मामले में पति व प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पति हिरासत में

Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Murder FIR registered against husband and lover in Poonam's death case; husband in custody.
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर 12 में ब्यूटी पार्लर संचालिका पूनम गुप्ता की मौत के मामले में पुलिस ने पति व प्रेमी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पूनम के पिता रामजी गुप्ता की तहरीर पर मनियर पुलिस ने पति बृजेश गुप्ता और प्रेमी मोहम्मद आमिर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने साजिश के तहत पूनम को विषाक्त पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की और उसके आभूषण व नकदी हड़प ली।
विज्ञापन


शहर के महावीर घाट निवासी पूनम गुप्ता का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और दोनों के बीच तलाक का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था। पति से अलग रहने के दौरान वह पहले नवका ब्रह्म स्थान के पास किराये के मकान में रहती थीं। करीब एक महीने पूर्व उन्होंने मनियर के बरतर क्षेत्र में दूसरा किराये का मकान लिया था और कस्बे में ब्यूटी पार्लर चलाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति का आरोप है कि वह प्रेमी आमिर के साथ रहती थी। मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो हुआ था, जिसमें पूनम ने आमिर पर आभूषण लेने और जहर पिलाने का आरोप लगाया था। पुलिस अब वायरल वीडियो, आरोपों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मायका वालों ने पूनम का दाह संस्कार किनाराम घाट पर किया। थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि पिता की तहरीर पर पति सहित दो पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed