{"_id":"67f9714982c3fdfcec0d6229","slug":"murder-charges-increased-after-death-one-accused-appeared-in-court-ballia-news-c-190-1-ana1001-137474-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मौत के बाद बढ़ी हत्या की धारा, कोर्ट में एक आरोपी हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मौत के बाद बढ़ी हत्या की धारा, कोर्ट में एक आरोपी हाजिर
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना के त्रिकालपुर गांव में नौ मार्च को हुई मारपीट में घायल धर्मवीर की इलाज की दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दर्ज मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दो टीमें दबिश दे रही हैं। हालांकि शुक्रवार को एक आरोपी आशुतोष उपाध्याय कोर्ट में हाजिर हो गया।
त्रिकालपुर गांव निवासी आशुतोष उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय व कोटवा निवासी धर्मवीर, शैलेश व आदित्य के बीच नौ मार्च की रात किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो व दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इसमें धर्मवीर की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर परिजन इलाज के लिए वाराणसी लेकर चले गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कर चलान कर दिया था।
वहीं, दूसरी तरफ इलाज के दौरान धर्मवीर की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बुधवार की शाम को परिजन शव को गडवार थाना के समीप सड़क पर रखकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई व मुआवजा की मांग करने लगे। पुलिस के आश्वासन पर जाम हटा। सीओ सिटी श्यामकांत ने बताया कि लगातार दबिश के कारण एक आरोपी आशुतोष कोर्ट में हाजिर हो गया है। दूसरे को गिरफ्तार के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। गांव में पुलिस तैनात है। संवाद