फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipality will organize a fair on Diwali

नगरपालिका दीपावली पर लगवाएगी मेला

Tue, 19 Oct 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Municipality will organize a fair on Diwali
बलिया। जनपद में कार्तिक पूर्णिमा पर ददरी मेले का आयोजन होता है। इस बार ददरी मेले से पहले नगरपालिका परिषद की ओर से दीपावली पर मेले के आयोजन की तैयारी की गई है। दीपावली से लगभग एक सप्ताह पूर्व मेले का शुभारंभ होगा। यह दीपावली के दिन तक चलेगा। मेले के आयोजन के लिए प्रस्तावित स्थानों की सूची पालिका प्रशासन की ओर से बनाई जा रही है। इस पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी के नेतृत्व में बनी कमेटी लेगी।
विज्ञापन

शासन ने दीपावली पर नगरपालिका परिषदों को मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया है। शासन का मानना है कि दीपावली के त्योहार पर नागरिक बड़े पैमाने पर घरेलू सामग्री की खरीदारी करते हैं। साथ में त्योहार को उल्लासपूर्वक मनाने के लिए मनोरंजन से संबंधित गतिविधियां भी बाजारों में होती हैं। इसे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए मेले का स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। मेले में नागरिकों के मनोरंजन के लिए तो व्यवस्थाएं की ही जाएंगी साथ में शहरी पथ विक्रेताओं को व्यापार बढ़ाने के लिए प्लेटफार्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। मेले का आयोजन चार नवंबर को पड़ने वाली दीपावली से एक सप्ताह पूर्व 28 अक्तूबर से शुरू करने के निर्देश नगरपालिका को दिए गए हैं। नगरपालिका बलिया ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल स्थान के रूप में रामलीला मैदान, ऑफीसर्स क्लब और भृगु आश्रम को प्रस्तावित करने की योजना है। किसी एक पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी अंतिम मुहर लगाएगी। ज्यादा संभावनाएं भृगु आश्रम को लेकर हैं।
विज्ञापन

मेले में होंगी सभी व्यवस्थाएं
बलिया। शासन ने नगरपालिका को निर्देश दिए हैं की मेले में विभिन्न गतिविधियों का संचालन होगा इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं। पथ विक्रेताओं के लिए उपयुक्त स्थल सुरक्षित रखा जाए। फूड स्टाल, मनोरंजन के लिए झूले, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मंच, दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान, पार्किगिं आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा गया हैष शुरुआत के तीन दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। इसमें मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली नृत्य, स्थानीय लोक गायन, कौशल कला का प्रदर्शन सूचना विभाग के सहयोग से किया जाएगा। मंच के साथ एक एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी जिसमें प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्षों की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकर्षक बनाने के लिए होंगे प्रयास
बलिया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर आदि का प्रबंध होगा। विभिन्न प्रकार के पोस्टर-स्लोगन प्रतियोगिताएं भी होंगी। पीएम स्वनिधि के लिए कैंप लगाकर योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण करने और डिजिटल लेनदेन के लिए प्रति जागरूक करने को कहा गया है। ओडीओपी, एमएसएमई आदि के भी स्टाल लगाने हैं। मेले में कोविड-19 और अन्य प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था पहले से ही करने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि प्रतिभाग करने वाले लोग मास्क पहन कर रहें। परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाए। मेले की प्रबंध समिति के लिए शासन से कमेटी गठित की है। इसमें जिलाधिकारी को अध्यक्ष, एसपी को सदस्य, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को सदस्य सचिव, सीएमओ, ईओ और जिला सूचना अधिकारी के साथ जिलाधिकारी से नामित किसी अन्य अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा।

शासन के निर्देश पर शहर में दीपावली पर मेला लगाने की तैयारी की जा रही है। तीन स्थानों का चयन किया गया है। कमेटी के निर्णय के बाद एक स्थान पर मेला लगाया जाएगा। - दिनेश विश्वकर्मा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed