फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Municipality chairman said, life threat from EO

नपा चेयरमैन बोले, ईओ से जान का खतरा

Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Municipality chairman said, life threat from EO
कभी साथ होती थी जुगलबंदी- अब दुराव क्यों? जैकेट पहने हुए चेयरमैन अजय कुमार व साथ में ईओ दिनेश विश्व - फोटो : BALLIA
बलिया। बलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी ने शुक्रवार को दोपहर बाद मीडिया को पत्र जारी कर अपनी जान को ईओ से खतरा बताया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को दोपहर में नगर पालिका के कर्मचारी कुछ भुगतान की फाइलें लेकर उनके घर आए थे और जब उन्होंने मना किया तो धमकी दी गई। उधर, मामले को लेकर जब अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि चेयरमैन धोबीघाट बनवाने के लिए टेंडर का दबाव बना रहे थे। जबकि धोबीघाट का मामला कोर्ट में लंबित है, इसलिए मना कर दिया गया। अब दबाव बनाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में मोबाइल पर चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी के पैड पर चार लाइनों में लिखा पत्र वायरल हो गया। उसमें लिखा था कि आपको बहुत दुख के साथ अवगत कराना चाहता हूं कि नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा फर्जी भुगतान के लिए मेरी हत्या करा सकते हैं। अचानक आए इस पत्र के बाद जब चेयरमैन से संपर्क किया गया तो पत्र भेजने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि शुक्रवार को दोपहर में नपा के कर्मचारी मेरे गुदरी बाजार स्थित आवास पर पहुंचे और फर्जी भुगतान की फाइलों पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाने लगे। उन्होंने हस्ताक्षर से मना कर दिया। साथ ही कहा कि शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराऊंगा। उधर, मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि चेयरमैन धोबीघाट के निर्माण के लिए टेंडर डलवाना चाहते हैं जबकि ये मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, इसलिए टेंडर से मना कर दिया गया। अब वे दबाव बनाने के लिए इस तरह का आरोप लगा रहे हैं।

नगर पालिका बलिया के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी की ओर से जारी किया गया पत्र।

नगर पालिका बलिया के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी की ओर से जारी किया गया पत्र।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed