फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP raised voice for inclusion of Bhojpuri in the eighth list

Ballia News: सांसद ने भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल करने की उठाई आवाज

Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
MP raised voice for inclusion of Bhojpuri in the eighth list
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

लोकसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान सांसद विद्यार्थी ने कहा कि विश्व के आठ देशों में भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र के लोग निवास करते हैं तथा उनकी आम बोलचाल की भाषा भोजपुरी है। भोजपुरी सिने जगत के कई दिग्गज अभिनेता सांसद निर्वाचित हुए हैं। पूर्वांचल समेत बिहार के जन-जन की मातृभाषा भोजपुरी है, लेकिन भोजपुरी भाषा को वास्तविक रूप से सम्मान नहीं मिला। सांसद ने कहा कि चुनाव के समय भोजपुरी क्षेत्र में जाकर नेता भोजपुरी भाषा में भाषण देकर वोट मांगते हैं, किंतु भोजपुरी भाषा को सम्मान देना भूल जाते। जबकि 13 भाषाओं को सम्मान दिया गया, किंतु भोजपुरी भाषा को उपेक्षित तौर पर छोड़ दिया गया। उन्होंने भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने तक संघर्ष जारी रखने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed