फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mouni Amavasya: Dip in Ganges, donated

मौनी अमावस्था पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 24 Jan 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mouni Amavasya: Dip in Ganges, donated
गंगा घाट भरौली पर मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए लगी भीड़। - फोटो : BALLIA
बलिया। मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा और सरयू के घाटों पर स्नान कर दर्शन पूजन किया और गरीबों तथा ब्राह्मणों को तिल, चावल, तिलवा, गुड़ और उड़द की दाल छूकर दान किया। गंगा और सरयू नदी के घाटों पर स्भोर से ही स्नान करने वालों की भीड़ लग गई थी। स्नान के दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जो श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर सके उन्होंने घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान किया और पुरोहितों को अपनी क्षमता के अनुसार दान किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर पुलिस तैनात रही। नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

नरही: मौनी अमावस्या के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं बक्सर के रामरेखा घाट पर हजारों की संख्या में लोगों ने गंगा में स्नान किया। शुक्रवार की रात से ही गंगा स्नान शुरू हो गया भारी संख्या में श्रद्धालु बिहार के सिवान, सारण, मोतीहारी, मुजफ्फरपुर के जनपदों से अपने वाहनों से एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। पूरे दिन एनएच 31 पर वाहनों का तांता लगा रहा। वहीं कोटवा नारायणपुर, उजियार, भरौली, गोविंदपुर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं नरही पुलिस भी एहतियात के तौर पर नांव से निगरानी करती रही। इस दौरान बिहार से आए श्रद्धालु बक्सर में गंगा में डुबकी लगाई तो यूपी के लोगों ने उजियार, भरौली आदि घाटों पर डुबकी लगाई। वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहनों की आवाजाही के चलते पूरे दिन जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड: मौनी अमावस्या पर सरयू नदी के विभिन्न तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु नर-नारियों ने स्नान- दान के पश्चात मंदिरों में मत्था टेक पुण्य व यश की कामना की। इस दौरान तुर्तीपार, खैराखास, बेल्थराबाजार, सोनबरसा, हल्दीरामपुर आदि के तटीय क्षेत्रों में मेले जैसा दृश्य रहा। बेल्थराबाजार में प्रधान सतीश गुप्त द्वारा स्नानार्थियों की सुविधा के लिए इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed