फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Motorcyclist injured in collision with tractor succumbs to injuries; FIR registered against driver.

Ballia News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम, चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist injured in collision with tractor succumbs to injuries; FIR registered against driver.
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के जोगेसरा गांव के पास 2 जून को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार अमरनाथ चौहान (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जोगेसरा निवासी मनोज चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उनके रिश्तेदार अमरनाथ चौहान (40) बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही ट्रैक्टर चालक सन्नी भारती ने कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल अमरनाथ को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया, बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पकड़ी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि 2 जून को हुई दुर्घटना के मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed