{"_id":"6a51304c8afdc1ae0f0e23f9","slug":"motorcyclist-dies-after-collision-with-trailer-villagers-block-the-road-ballia-news-c-190-1-ana1001-168392-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
विज्ञापन
गड़वार-फेफना मार्ग पर गढ़िया(सरयां) गांव के समीप ट्रेलर-बाइक की टक्कर में मृतक कनैला गांव निवास
गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के गड़वार-फेफना मार्ग पर गढ़िया (सरयां) गांव के समीप शुक्रवार दोपहर ट्रेलर की टक्कर में बाइक सवार दिनेश वर्मा (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी व परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना पर गड़वार व फेफना पुलिस, क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत करया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
कनैला निवासी दिनेश कुमार वर्मा शुक्रवार दोपहर गड़वार की ओर से काम करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। गांव से लगभग 500 मीटर पहले गढ़िया के पास सामने से आ रहे एक ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि चांदपुर पुलिया के पास ट्रेलर खड़ा कर दिया और मौके से भाग गया।
विज्ञापन
घटना से नाराज ग्रामीणों ने गड़वार-फेफना मार्ग पर सरयां के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सतीश कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर हर्ष उत्तम मौके पर पहुंचे।
दिनेश वर्मा के घर में पत्नी शैल देवी, तीन पुत्रियां निधि, नीतू और नंदिनी तथा एक पुत्र अवनीश कुमार वर्मा हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।