{"_id":"6ab03001522d3cc2790dddb5","slug":"nine-year-old-girl-loses-her-life-after-coming-into-contact-with-a-live-current-in-a-fan-while-playing-ballia-news-c-190-1-ana1001-173356-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पंखे में उतरा करंट, खेलते-खेलते चली गई नौ साल की बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पंखे में उतरा करंट, खेलते-खेलते चली गई नौ साल की बच्ची की जान
विज्ञापन
रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में विद्युत करेंट की जद में आने से हुई बालिका की मौत की सू
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर पुरानी बस्ती में रविवार सुबह घर में लगे बिजली के पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी सोनबरसा पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्जनपुर पुरानी बस्ती निवासी संदेश गोंउ बड़क की नौ वर्ष की बेटी परिधि रविवार सुबह घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह घर में चल रहे पंखे के संपर्क में आ गई। पंखे में करंट उतरने से वह बुरी तरह झुलसकर अचेत हो कर जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई। अचानक हुए हादसे से घर में चीख-पुकार मच गई।
परिजन तत्काल बच्ची को लेकर सोनबरसा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीएचसी पर चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिस घर में सुबह तक मासूम की खिलखिलाहट गूंज रही थी, वहां कुछ ही देर बाद मातम पसर गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
परिजनों की आंखों के सामने बार-बार वह दृश्य घूमता रहा, जब परिधि घर में खेल रही थी और अचानक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे की खबर गांव में पहुंचते ही ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचने लगे। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। रेवती थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मामले की जांच के लिए गई है।