फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother of six children adamant on living with her lover

Ballia News: छह बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mother of six children adamant on living with her lover
दया छपरा। छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी गई। पंचायत को भी पति-पत्नी के बीच संबंध विच्छेद का अनुमति देनी पड़ी।
विज्ञापन

गांव निवासी की शादी 19 वर्ष पूर्व हुई थी। इस बीच महिला को पांच पुत्री व एक पुत्र हुआ। छह माह पहले महिला अपनी छोटी बहन के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई। वहां किसी कंपनी में काम भी करने लगी। वहीं, किसी मुस्लिम युवक से प्रेम करने लगी। हिमाचल प्रदेश में छह माह रहने के बाद प्रेमी के साथ गांव आई। घरवालों ने उस मुस्लिम युवक को खदेड़ दिया। उसके बाद महिला अपने पति पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगी। कई बार थाने में भी महिला ने अपने पति के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने पति को बरी कर दिया।

तीन दिनों से महिला पुलिस से मांग करने लगी कि मुझको पति से लिखवा कर दे दिया जाए कि मैं उसके साथ नहीं रहूंगी। पुलिस ने पंचायत में निपटारा करने का सुझाव दिया। रविवार को पति-पत्नि की पंचायत हुई। पत्नी किसी भी सूरत में पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। अंत में महिला के तेवर देख पंचायत को भी झुकान पड़ा। आपसी समझौता के तहत दोनों को स्वतंत्र छोड़ दिया। महिला अपनी तीन पुत्रियों को लेकर कहीं चली गई। पति दो पुत्री एक पुत्र के साथ गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed