फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Mother and child die in private hospital, uproar

निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, हंगामा

Wed, 17 Aug 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mother and child die in private hospital, uproar
नगरा बाजार में अप्रशिक्षित चिकित्सकों की भरमार है जो आए दिन धन और जन को क्षति पहुंचा रहे हैं। नगरा नहर मार्ग पर संचालित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत हो गई। जिसपर गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामा होता देख अस्पताल के डॉक्टर व महिला स्टॉफ चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर किसी तरह से परिजनों को शांत किया व महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के पति आकाश ने पुलिस को तहरीर दे दी है, हालांकि अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

पकड़ी थाना क्षेत्र के सरांयवीरभान की मुन्नी देवी की शादी रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नराछ गांव निवासी आकाश से हुई थी। मुन्नी गर्भवती थी जिसके चलते वह मायके में ही कुछ दिनों से रह रही थी। मंगलवार को सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। मायके के लोग नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। कुछ समय बाद पीएचसी से उसे कहीं अन्यत्र ले जाने को कहा गया। महिला को एंबुलेंस चालक ने नहर मार्ग स्थित निजी अस्पताल पर यह कह कर पहुंचा दिया कि यहां पर सस्ता इलाज होगा। महिला के भाई सुग्रीव कुमार ने बताया कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए 29 हजार रुपये की मांग जिसपर हम तैयार हो गए। डॉक्टर ने पांच हजार एडवांस जमा करवा लिया। सौलह सौ रुपये खून जांच के नाम पर वसूल किया गया। इसके बाद डॉक्टर और महिला स्टॉफ ऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला को ले गए। दो घंटे तक बाद जब मेरी बहन की मौत हो गई तो बाहर निकाल दिया गया। हमलोग कन्फर्म करने के लिए पीएचसी ले गए जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिए भेज दिया। इस प्रकरण में सरकारी एंबुलेंस चालक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन

चार पर कार्रवाई की लटकी तलवार
डिप्टी सीएमओ एके गुप्ता ने बताया कि मामले में जांच में चार दोषी पाए गए हैं। दो गांव की आशा बहू, एक एएनएम व एंबुलेंस चालक व ईएमटी पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ की जांच में सामने आया कि नगरा पीएचसी पर मंगलवार को प्रसव पीड़ित मुन्नी देवी को सरकारी एंबुलेंस से लाया गया था जिसका उपचार एनएनम शशिबाला व प्रीती की देखरेख में चल रहा था। अचानक मुन्नी की तबियत बिगड़ी तो जिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई। इसी बीच एक आशा बहू और एंबुलेंस चालक व ईएमटी द्वारा नहर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। परिजनों का आरोप है कि वह कहते रह गये फिर भी जबरन भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed