फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Most of the services of electricity department online

विद्युत विभाग की अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन

Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Most of the services of electricity department online
बलिया। कहने को तो जिले केअधिकांश विभागों में ऑनलाइन कार्य किया जा रहा है। लेकिन अब विद्युत विभाग को ही ले लें। यहां भी कई सेवाएं ऑनलाइन तो हो चुकी हैं लेकिन हालात ये है कि बिना ऑफलाइन दस्तावेज जमा किए कार्य पूरा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की सेवाएं अब ऑनलाइन हो चुकी हैं। उपभोक्ताओं को मीटर बदलवाने और बिल ठीक कराने समेत विभिन्न कार्यों के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। इसके लिए ऊर्जा विभाग के एप और पोर्टल पर मीटर बदलने, बिल सही कराने, लोड परिवर्तन, नाम और पते में सुधार, नामांतरण, श्रेणी परिवर्तन व स्थायी विच्छेदन के आवेदन की भी सुविधा है। उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए विद्युत विभाग की ओर से जन सुविधा केंद्र, स्वयं सहायता समूह, सरकारी राशन की दुकानों पर खासकर बिल जमा कराने की ऑनलाइन सुविधा दी गई है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बिल के एसएमएस में ही भुगतान का लिंक रहेगा। उन्हें एसएमएस में ही पेमेंट गेटवे की सुविधा मिलेगी, जिससे वह समय से बिल का भुगतान कर सकेंगे। इसे अलावा विभाग की ओर से नए विद्युत कनेक्शन लेने के लिए झटपट पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल पर नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने वालों को घर बैठे ही कनेक्शन देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

बीएल फार्म लेने के लिए भागदौड़ अब भी
विद्युत विभाग की ओर से भले की सुविधाएं ऑनलाइन की गई हों लेकिन अभी भी लोगों को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता है। खासकर विद्युत बिलों में गड़बड़ी आने पर उपभोक्ताओं को पूर्व के जमा रसीद लेकर कार्यालय में जाना पड़ता है। इसके अलावा नए कनेक्शन लेने के लिए झटपट पोर्टल पर बीएल फार्म अपलोड करना होता है। इसके लिए भी उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से पंजीकृत ठेकेदारों से बीएल फार्म लेने के लिए भागदौड़ करनी होती है। सरकार की ओर से मीटर रीडर को घर घर जाकर बिल जमा करने की सुविधा तो दी गई है लेकिन यह सुविधा लोगों को नहीं मिलती। लिहाजा नगर के लिए विद्युत विभाग के कार्यालयों के काउंटर पर बिल का भुगतान जमा करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को राहत तो अधिकारियों को भीड़ से सुकून
सेवाओं के ऑनलाइन होने से जहां उपभोक्ताओं को राहत मिली है वहीं अधिकारियों को राहत मिली है। अधिकारियों की मानें तो अलग-अलग कार्यों के लिए लोगों की भीड़ होने से परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते कार्यालय के कर्मियों पर अनावश्यक बोझ पड़ने से अन्य कामकाज भी प्रभावित होता था। हालांकि सेवाएं ऑनलाइन होने से काम का बोझ कम नहीं हुआ है लेकिन भीड़ घट गई है। उधर, उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन सेवाओं के कारण काफी राहत मिली है। पहले बिल जमा करने के लिए कार्यालयों पर लंबी कतार लगती थी लेकिन अब तो घर बैठे ही बिल जमा हो जाता है। भरौली गांव निवासी पारस गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं से काफी राहत मिली है।। सोहांव गांव निवासी ओमनारायण राय ने बताया कि पहले बिल जमा करने के लिए 15 किमी दूर चितबड़ागांव विद्युत उपकेंद्र पर जाना पड़ता था। अब तो मोबाइल से ही जमा कर देते हैं।

विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हो चुकी हैं। इससे काफी राहत मिली है। खासकर उपभोक्ताओं से संबंधी सेवाओं के ऑनलाइन होने से कार्यालय में भीड़ नहीं होती है। अब विशेष समस्याओं को लेकर ही लोग यहां पहुंचते हैं।
- एके चौधरी, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed