फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Most cases related to land dispute

समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी शिकायतें

Sat, 04 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Most cases related to land dispute
नगरा थाने पर जनता की समस्या सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : BALLIA
नगरा। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले जमीन विवाद के आए। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने फरियादियों की शिकायतें सुनी और उसका निपटारा करने का निर्देश मातहतों को दिया। इस अवसर पर कुल सात शिकायतें आईं।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर परशुरामपुर में इंद्रजीत चौहान ने चकमार्ग व खुद की जमीन में जबरन निर्माण कराने की शिकायत की तो भंडारी के शैलेश यादव ने विपक्षी द्वारा आठ बीघे जमीन जोतने बोने की शिकायत की। नरही के अनिल यादव ने अपने पट्टीदार पर जमीन कहीं और खरीदने और कब्जा कहीं और करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने पुलिस व राजस्व विभाग की चार टीमों को ताड़ीबड़ागांव, परशुरामपुर, सरया बगडौरा गांव में भेजकर तत्काल समस्याएं दूर कराने का निर्देश दिया। वहीं एसडीएम विपिन जैन खुद निस्तारण के लिए नरही गांव में गए। शेष मामलों को कानूनगो व लेखपाल को सौंप कर शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को जल्द निस्तारित करें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय, कानूनगो जगजीतन राम, लेखपाल गिरजाशंकर सिंह, बलिराम सिंह, अमीरचंद आदि रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विधायक से की शराब तस्करी की शिकायत
लालगंज। दोकटी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में भी भूमि विवाद के मामले सबसे अधिक आए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस की शिकायत विधायक से की। जिस पर विधायक ने कहा कि जनता के प्रति संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुरली छ्परा के भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुटन राय के साथ आए लोगों ने लालगंज बाजार से बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी की शिकायत विधायक से की। इस पर विधायक ने पुलिस विभाग को चेताया। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने विधायक को आश्वासन दिया कि आगे से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इस अवसर पर कानूनगो सुरेश राम, अजीत यादव, सतीश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो खबरें..
समाधान दिवस में आए असलहा वेरिफिकेशन के मामले
बांसडीहरोड। थाना परिसर में शनिवार को इंस्पेक्टर राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल पांच मामले आए। जिसमें अधिकांश मामले जमीन से सम्बंधित थे। इसके अलावा असलहों के वेरिफिकेशन के भी मामले आए। जिस पर इंस्पेक्टर ने लाइसेंस के कारतूस की लाइसेंसधारी से जानकारी ली। कहा कि जितने कारतूस खरीदे जाएं वह शस्त्रधारियों के पास उपलब्ध होना चाहिए। कहा कि किसी भी कीमत पर हर्ष फॉयरिंग नहीं होना चाहिए। इस मौके पर उप निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, यसवंत सिंह, अजय प्रताप यादव, क्षेत्रीय लेखपाल आदि रहे।

------------------------------
नूरूल हक को मिला अंतर्राष्ट्रीय आईकान अवार्ड तथा इंडियन ग्लोरी अवार्ड
बलिया। मोहम्मद नुरुल हक को उत्तर प्रदेश चित्रकला में अंतर्राष्ट्रीय आईकान अवार्ड तथा इंडियन ग्लोरी अवार्ड से नवाजा गया है। जनपद के युवा चित्रकार मोहम्मद नुरुल हक ने कला के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। चित्रकला में योगदान के लिए उत्तर प्रदेश वर्ल्ड रिकार्ड बुक की ओर से अंतर्राष्ट्रीय आईकान अवार्ड 2020 तथा इंडियन ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया जो जयपुर में बीते दिनों संपन्न हुआ। मोहम्मद नुरुल हक वर्तमान में सनबीम स्कूल के कला अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि उनके चित्रों की प्रदर्शनी कोलकाता, उड़ीसा, भुनेश्वर दिल्ली, लखनऊ आदि शहरों में संपन्न हो चुकी है।
----------------------------------
श्रवण कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed