फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More than six tickets made on the first day

आरक्षण टिकट काउंटर खुला, पहले दिन छह से अधिक टिकट बने

Sun, 24 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
More than six tickets made on the first day
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए पहुंचे लोग। - फोटो : BALLIA
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार से आरक्षण टिकट बनना शुरू हो गया। पहले दिन आधा दर्जन से अधिक आरक्षित टिकट बिके। आरक्षित टिकट लेने के लिए यात्री बिना मॉस्क लगाए ही काउंटर पर पहुंच गए, यहां तक कि सोशल डिस्टेेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन

एक जून से सुरेमनपुर के रास्ते साबरमती, सरयू यमुना, ताप्ती गंगा तथा पवन एक्सप्रेस ट्रेन के इस रूट से गुजरने की सूचना है। लेकिन साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आरक्षण के लिए पहुंचे यात्री को निराश वापस लौटना पड़ा। उसे सूचना दी गई कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 6 जून से है। इसलिए एक जून में टिकट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक जून से ट्रेनों के चलने की सूचना पर आरक्षित टिकट कराने की उम्मीद से आए लोगों को निराश नहीं होना पड़ा। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को छोड़कर सभी ट्रेनों के लिए टिकट बने। वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर विश्वजीत गांगुली ने बताया कि एक जून से तीन ट्रेनें ताप्ती गंगा, सरयू जमुना व पवन एक्सप्रेस के लिए आरक्षण हो रहा है। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के लिए अभी हमारे पीआरएस पर अपडेट नहीं है। यह ट्रेन छह जून से चलेगी। ऐसे में उक्त तिथि का टिकट मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed