फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia recovery case Gold coins 81,600 recovered from suspended SO Pannalal residence

बलिया वसूली कांड: निलंबित SO से तोड़वाया गया उसके घर का ताला, तलाशी में मिले सोने के सिक्के और 81600 रुपये

Tue, 30 Jul 2024 07:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 07:20 AM IST
सार

बलिया वसूली कांड के मास्टरमाइंड निलंबित एसओ पन्नेलाल के आवास का ताला उससे ही तोड़वाया गया। तलाशी के दौरान सोने के सिक्के के साथ ही उसके घर से कैश व अन्य सामान बरामद किए गए।

विज्ञापन
ballia recovery case Gold coins 81,600 recovered from suspended SO Pannalal residence
Ballia Illegal Extortion Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नरही थाने के निलंबित थाना प्रभारी पन्नेलाल की गिरफ्तारी के बाद जांच टीम उसे लेकर रविवार की रात में ही नरही थाने लेकर आई। नरही ग्राम प्रधान और एक और की मौजूदगी में आवास का ताला स्वयं पन्नेलाल ने तोड़ा। मौजूद दोनों के अनुसार तलाशी में 500 रुपये के 129 नोट, 100 रुपये के 115 नोट, 50 रुपये के 112 नोट (कुल 81600 रुपए नकद), दो हजार का एक नोट, तीन मोबाइल, दो तनिष्क के सोने के सिक्के (एक लगभग 65 हजार का) बिल के साथ, दो घड़ी, दो मेमोरी कार्ड और एक डायरी बरामद की गई।
विज्ञापन


जांच टीम पन्नेलाल को लेकर रात साढ़े नौ बजे नरही थाने में पहुंची। इसके दो गवाहों को बुलाया गया। इसमें नरही ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान तथा सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार राय रहे। इनकी मौजूदगी में डीआईजी वैभव कृष्ण ने पन्नेलाल को उनके कमरे का ताला तोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


ताला तोड़ने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच रामनारायण पासवान और अवनीश कुमार राय से अपनी तलाशी करवाई। फिर एएसपी ने इन दोनों लोगों की तलाशी ली। इसके बाद आवास की गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान आवास में सिर्फ चार लोग ही मौजूद थे। इसमें वीडियोग्राफर भी था। ग्राम प्रधान और अवनीश कुमार राय रात को ढाई बजे वहां से घर के लिए निकले। पुलिस टीम थाने में ही लिखा पढ़ी कर रही थी।

अवनीश कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पन्नेलाल के चेहरे पर थोड़ी सी भी सिकन नहीं थी। अब सबकी निगाहें आवास से बरामद डायरी पर टिकी हैं। इससे कई राज खुलने की उम्मीद है। पुलिस टीम में डीआईजी वैभव कृष्ण, सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ शुभम अग्रवाल और एसओजी आजमगढ़ की टीम शामिल रही।

क्या बोले अधिकारी
पन्नेलाल की गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार उनके आवास को खोला गया। कुछ रजिस्टर, कैश और अन्य सामान बरामद हुए हैं। पन्नेलाल और हेड कांस्टेबल विष्णु यादव दोनों को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -शुभम अग्रवाल, सहायक पुलिस अधीक्षक आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed