फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   More buses will run on Delhi route

Ballia News: दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी ज्यादा बसें

Tue, 04 Mar 2025 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
More buses will run on Delhi route
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ के बाद परिवहन निगम अब होली में घर आने वालों की सेवाएं देने की तैयारी में जुट गया है। बलिया डिपो से सबसे अधिक बसें लखनऊ व दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। दिल्ली के लिए कम से कम 12 बसें चलाने की तैयारी है। जिले के अधिकांश परिवार लखनऊ व दिल्ली में रहते हैं। होली त्योहार में परिवार के साथ लोग घर आते हैं। ऐसे में होली में आने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली और लोकल रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनकी फिटनेस और सीटों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिपो में निगम व अनुबंधित सौ से अधिक बसें संचालित होती हैं। त्योहार पर बसों में कोई समस्या न आए, इसके लिए वर्कशॉप में फिटनेस की जा रही है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि होली पर लोकल के अलावा दिल्ली के लिए अधिक बसें चलाई जाएगी। कम से कम 12 बसें चलाने की तैयारी है। लखनऊ के लिए बसें बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा लोकल मार्ग पर जहां यात्री अधिक होंगे, बसों को वहीं दौड़ाया जाएगा। 18 मार्च से दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। बसें अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी।
विज्ञापन


000

आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ होली स्पेशल चलेगी

बलिया। होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन आज़मगढ़ से पांच मार्च को एक फेरे के लिए किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्योहार विशेष गाड़ी पांच मार्च को आज़मगढ़ से तीन बजे प्रस्थान करेगी। मऊ जं. से 4.35 बजे, बेलथरा रोड, भटनी, सीवान, छपरा रात 8.30 बजे पहुंचेगी। हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए दूसरे दिन बरौनी, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी से न्यू कोचबिहार से गुवाहाटी, न्यू तिनसुकिया जं. होते हुए डिब्रूगढ़़ सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed