फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Moist eyes watching Ram Vanagaman staged

राम वनगमन मंचन देख नम हुई आंखें

Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Moist eyes watching Ram Vanagaman staged
नगर के रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला के दौरान राम-रावण युद्ध के मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : BALLIA
विशुनपुरा। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे लीला मंचन के क्रम में पांचवें दिन दशरथ कैकेयी संवाद, राम वनगमन व केवट संवाद की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। जनकपुर से श्रीराम की बारात अयोध्या वापस आती है। राजा दसरथ राम को राजपाट सौंपने के लिए राजतिलक की तैयारी करते हैं। मंथरा कैकेयी से अयोध्या का राजपाट उनके बेटे भरत को देने तथा राम को वनवास दिलाने के लिए उकसाती है। कैकेयी कोप भवन में जाती है। दशरथ उन्हें मनाने कोप भवन जाते है। जहां कैकेयी ने दशरथ से उनके वचन की याद दिलाकर भरत के लिए अयोध्या का सिंहासन और राम क़े लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लेती है। राजा दशरथ काफी दु:खित मन से राम को वनवास की आज्ञा देते है। राम सीता व अनुज लक्ष्मण के साथ तमसा नदी के तट पर पहुंचते है। जहां राम केवट से नदी पार करने के लिए कहते है, लेकिन केवट कहता है कि हे प्रभु आपके चरण स्पर्श से पत्थर नारी बन जाती है। इसलिए जब तक आपका पांव नहीं धोएंगे तब तक नाव पर नहीं चढ़ायेंगे। इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, बालकृष्ण चौहान, सुरेश त्यागी, अवधेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed