फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Model park will be built soon in Aikil village

एकईल गांव में शीघ्र बनेंगे मॉडल पार्क

Sun, 16 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Model park will be built soon in Aikil village
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में मॉडल पार्क बनाने का आदेश दिया है। इसके तहत एकइल गांव में मॉडल पार्क एवं खेल मैदान बनाने की योजना जल्द मूर्त रूप लेगी। मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन के निर्देश पर जिला क्रीड़ा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी पंदह ने विगत दिनों मौके का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाकर भेज दिया।
विज्ञापन

खेल का मैदान परिसंपत्तियों का सृजन तथा ग्रामीण अवस्थापना सुविधाओं को विकसित कराने के उद्देश्य से समस्त ग्राम पंचायतों में पार्क एवं खेल के मैदान विकसित करने की योजना है। इस योजना के तहत ग्राम एकईल में खेल के मैदान के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। जिसमें टहलने के लिए पॉथ-वे, बच्चों के झूले, बैडमिंटन कोर्ट, योगा के लिए व्यायामशाला, महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय, बैठने के लिए बेंच, सोलर लाइट, हैंडपम्प, कचरे की डस्टबीन, दौड़ने एवं खेलकूद के लिए समतल मैदान, छाया एवं शुद्ध वातावरण के लिए मैदान के किनारे वृक्षारोपण करने की योजना है। विगत दिनों राज्य युवा कल्याण परिषद के सदस्य एकईल गांव निवासी संतोष श्रीवास्तव ने मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन से मिलकर ग्राम एकईल में युवा कल्याण विभाग के मैदान पर पार्क बनाने की मांग की थी और शासनादेश की प्रति भी सौंपी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को स्थलीय जांच कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। अधिकारी द्वय द्वारा विगत दो दिनों पहले जांच कर प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed