फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mnarega karmiyon ne kiya pradarshan

काली पट्टी बांधकर मनरेगा कर्मियों ने जताया विरोध

Thu, 06 Oct 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला ब्यूरो,बलिया Updated Thu, 06 Oct 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
mnarega karmiyon ne kiya pradarshan
pradarshan - फोटो : amar ujala
उप्र मनरेगा कर्मी कल्याण संगठन के तत्वावधान में गुरुवार को जनपद के मनरेगा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विकास भवन पर कार्य बहिष्कार कर रोष व्यक्त किया। संगठन ने मांग किया कि यदि चार दिन के अंदर मांगें नहीं मानी गई तो 13 अक्तूबर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चितकालीन  धरना प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की  होगी।
विज्ञापन



इस दौरान समर्थन में ग्राम विकास महापरिषद राज्य कर्मचारी महासंघ  द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जिसमें महासंघ के पदाधिकारी अविनाश  उपाध्याय, गौरीशंकर राम उपस्थित होकर आश्वस्त किया कि किसी कर्मचारी पर  उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि चार से पांच दिन में मांगें नहीं  मानी गई तो विवश होकर दिनांक 13 अक्तूबर से लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में धरना प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्मिकों की सेवा के लिए जाने के संबंध में  वित्त वेतन आयोग अनुभाग दो ने निर्देश निर्गत किए कि संबंधित विभाग के  कर्मियों से सेवाएं लिए जाने के संबंध में निर्धारण करते हुए शासनादेश जारी  करे तथा पुन: कार्रवाई के निर्देश निर्गत किए। लेकिन ग्राम्य विकास विभाग  द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब हम लोग आंदोलन को विवश हो रहे। जल्द मांगें नहीं मानी गई तो आगे आंदोलन को और वृहद रूप दिया जाएगा। इस  मौके पर एपीओ हनुमानगंज अमित कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, जयलाल,  समरदरसी, मनीष, राजेश यादव, भरत, ज्ञानेंद्र यादव, टीए प्रणव उपाध्याय,  लेखा सहायक उपेंद्र कनौजिया, विनोद, रवि मौल, कंप्यूटर आपरेटर बृजेश वर्मा  सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed