फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLC provided medicine kit

एमएलसी की ओर से उपलब्ध दवा किट का किया गया वितरण

Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
MLC provided medicine kit
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, भाजपा नेता व एमएलसी अरविंद शर्मा के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण को रोकने के लिए दवा की किट उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में उनकी टीम के प्रमुख सदस्य अवनीश राय छोटू के नेतृत्व में सभी 17 ब्लॉक क्षेत्रों जहां-जहां जरूरत हुई दवा किट पहुंचाई गई।
विज्ञापन

छोटू ने बताया कि किट वितरण के दौरान ग्रामीणों को कोविड-19 से बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। दवाओं का प्रयोग किस प्रकार से किया जाएगा यह भी जानकारी इस किट में है। छोटू ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्तियों को यह दवा दें। कहा कि भाजपा नेता श्री शर्मा की ओर से लगातार अलग-अलग जनपदों में मदद पहुंचाई जा रही हैं। छोटू ने बताया कि जनपद के लगभग हर ब्लॉक में 7 से 8 हजार दवा किट का वितरण किया जा चुका है। इसमें ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर आदि भी हैं। श्री राय ने इस कार्य के लिए श्री शर्मा जनपद वासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed