रोहित हत्याकांड: विधायक शलभ मणि बोले, अतीक- मुख्तार का हुआ सफाया, अब नहीं बचेगा उभरते आपराधिक गैंग का अस्तित्व
बलिया जिले में रोहित हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि यूपी में अतीक और मुख्तार जैसे माफियाओं का सफाया हुआ। बलिया में उभरते आपराधिक गैंग का अस्तित्व भी नहीं बचेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी से अतीक व मुख्तार जैसे गैंग का सफाया कर दिया हैं, तो बलिया में उभरते किसी भी आपराधिक गैंग का अस्तित्व भी नहीं बचेगा। आरोपियों व उनके संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उक्त बातें विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ बांसडीह कस्बे में स्व. रोहित पांडेय के परिजनों को ढाढ़स बंधाने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे।
भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जितनी भी निंदा की जाए कम है। रोहित पांडेय परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना में आरोपियों व उनके संरक्षकों पर कड़ी कार्रवाई पुलिस व प्रशासन करेगी। घटना को लेकर डीजीपी से भी बातचीत हुई है। गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई भी शुरू हो गई है।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि सोमवार को आजमगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ से घटना पर विस्तृत बातचीत हुई। हम सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं। शलभमणि त्रिपाठी ने स्व. रोहित पांडेय के पिता दीपन पांडेय तथा भाई राजेश पांडेय से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल, प्रधान रंजन पांडेय, लल्लन पांडेय, अनिल तिवारी, खड़ग तिवारी, मकसूदन पांडेय, नन्हें मिश्र आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.