फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA inaugurates Tele Medicine Center at CHC

विधायक ने किया सीएचसी पर टेली मेडिसिन केंद्र का उद्घाटन

Tue, 14 Jan 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates Tele Medicine Center at CHC
सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेली मेवडीशिन केंद्र का उद्घाटन करते क्षेत्रीय विधाय - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर/नवानगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर परिसर में मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक संजय यादव व सीएमओ पीके मिश्र द्वारा टेली मेडिसिन केंद्र का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
विज्ञापन

विधायक श्री यादव ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से यहां के मरीजों को बड़े डॉक्टरों से सलाह लेकर इलाज कराया जा सकता है। यह अस्पताल अब बड़े-बड़े अस्पतालों से जुड़ गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों से राय लेकर दवा यहां से भी दिया जा सकता है। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी के कारण यह सुविधा शुरू की है। जिससे अच्छा से अच्छा इलाज ग्रामीण क्षेत्रों में मिल सके। प्रदेश प्रभारी टेली मेडिसिन शुभम शर्मा ने टेली मेडिसिन के बारे में बताया कि टेली मेडिसिन परामर्श केंद्र में सिर्फ वही मरीज देखे जाएंगे जो यहां के डॉक्टर ओपीडी पर्ची के द्वारा रेफर करेगें। जिसके बाद टेली मेडिसिन केन्द्र पर मरीज का रजिस्ट्रेशन होगा। मरीज को बिमारी से संबंधित विभाग में रेफर किया जाएगा। मरीजों को ऑडियो व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञों से दिखाया जाएगा। डाक्टरों द्वारा जो भी दवाई लिखी जाएगी उसे प्रिंट कर मरीज को दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ अजय कुमार तिवारी, डॉ नीरज कुमार, नपं चेयरमैन रविंद्र वर्मा, गणेश सोनी, प्रमोद गुप्ता, लालबचन शर्मा, मनोज यादव, अजय खरवार, अनिल पांडेय, आलोक त्रिपाठी, रंजीत राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed