{"_id":"5dcaf05b8ebc3e5aef64a1ac","slug":"mla-inaugurated-the-road-ballia-news-vns494018196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्की सड़क व आरसीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्की सड़क व आरसीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
बैरिया/जयप्रकाश नगर। जहां जनता पीड़ित हो वहां जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि जनता की पीड़ा दूर की जाय। मैं इसे चरितार्थ करने का प्रयास करता हूं और अपनी पूरी क्षमता से पीड़ितों का पीड़ा दूर करने का कोशिश करता हूं, क्योंकि जनता ही जनार्दन है। यह उद्गार बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं, जो मंगलवार को रामपुर कोड़रहा से बिहार सीमा तक डेढ़ करोड़ की लागत से बनी पक्की सड़क व आरसीसी सड़क के लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
विधायक ने कहा कि अपने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, नीरज शेखर व बिहार के आरा के सांसद आरके सिंह से आग्रह कर संयुक्त रूप से प्रयास होगा कि महुली घाट पर गंगा के ऊपर पक्का पुल बने। जिस दिन पक्का पुल महुली में बन जाएगा, उस दिन हमारे क्षेत्र में विकास की पहिया तेजी से घूमने लगेगी। कहा कि बिहार के सीमावर्ती गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव नहीं रहने दूंगा। जहां जिस संसाधन की आवश्यकता होगी, वह उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि इन दोनों महान नेताओं के नेतृत्व में देश व प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। अगले पांच साल में हमारा देश पूर्ण विकसित हो जाएगा। मुरली छपरा के पूर्व प्रमुख व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज कन्हैया सिंह ने कहा कि सांसद व विधायक जिस तरह से विकास के लिए गंभीर हैं, इससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में यह क्षेत्र पूर्णरूपेण विकसित होगा। उन्होंने विधायक सुरेंद्र सिंह की मंच से सराहना की। कहा कि मेरे बड़े भाई सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हमेशा बलिया के विकास की चिंता करते हैं और हमेशा प्रयास में रहते हैं कि यहां हमेशा विकास की गंगा बहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदजी सिंह, डब्लू सिंह, परशुराम सिंह, कौशल सिंह, चिटपुट सिंह, शत्रुघ्न सिंह, माधवेंद्र सिंह, राधेश्याम पांडेय सहित दजर्नों लोगों ने विधायक सुरेंद्र सिंह व पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह का स्वागत किया।