UP News: बलिया में किशोर की चाकू मारकर हत्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौटते समय दबंगों ने किया वार
Ballia News: बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। किशोर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फकरू राय गांव में गंवनई कार्यक्रम को देख कर लौटते समय एक किशोर को दबंग युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को एनएच-31 स्थित शिवन टोला चट्टी पर रखकर चक्का जाम कर दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये है पूरा मामला
बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय निवासी गोलू यादव पुत्र हरेन्द्र यादव बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे टोला फकरू राय में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अपने घर वापस आ रहा था। कुछ दूर पहुंचा कि युवकों ने उसे खिंचकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वह घटना स्थल पर पहुचंकर लहूलुहान गोलू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को शिवन टोला चट्टी पर रख कर एनएच 31 को जाम कर दिया। जिलाधिकारी के बुलाने की मांग करने लगे।
इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में थानाध्यक्ष की करतूत: रैंकिंग सुधारने के लिए खुद शिकायत कर किया निस्तारण, एसएसपी ने किया निलंबित
सूचना पर बैरिया थाना क्षेत्र सहित जिले के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम, क्षेत्राधिकारी सदर मोहम्मद उस्मान के समझाने बुझाने पर परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.