{"_id":"6ac0bc0c9e3770bed90b99ec","slug":"miscreants-shot-potato-trader-he-hit-in-thigh-in-ballia-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बदमाशों का दुस्साहस: आलू व्यवसायी को मारी गोली, बाइक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बदमाशों का दुस्साहस: आलू व्यवसायी को मारी गोली, बाइक सवार दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
Sat, 03 Oct 2026 01:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:56 PM IST
सार
बलिया जिले में मांझी पुल के पास बाइक सवार दो बमाशों ने आलू व्यवसायी को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने के बाद व्यवसायी घायल हो गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मांझी पुल के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैक्टर से लौट रहे आलू व्यवसायी को गोली मार दी। गोली बाईं जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बैरिया में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
लीला छपरा वार्ड नंबर चार निवासी बबलू कुमार गुप्ता अपने चालक रितेश यादव के साथ ट्रैक्टर से एकमा में आलू बेचकर शुक्रवार रात वापस लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे मांझी पुल के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने बबलू पर फायरिंग कर दी। गोली बाईं जांघ में लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद चालक और परिजनों ने उन्हें सीएचसी बैरिया पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; सीएम योगी आएंगे भदोही: कल कालीन मेले का करेंगे उद्घाटन, करोड़ों की देंगे सौगात; जनसभा को भी करेंगे संबोधित
क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। चालक रितेश यादव ने आरोपियों की पहचान अरुण यादव और संदीप यादव निवासी चांद दियर के रूप में की है। परिजन से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।