{"_id":"65622ecc00ba0380260dbb49","slug":"miscreants-killed-a-young-man-by-stabbing-him-with-a-knife-ballia-news-c-190-1-svns1007-7708-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बदमाशों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बदमाशों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या
विज्ञापन
मुड़ाडीह गांव के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने तिलक समारोह से लौट रहे युवक को चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसकी खबर लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ बांसडीह एसएन वैश्य घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल कर परिजनों से जानकारी की। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मौत की खबर लगते ही परिवार के सदस्यों का रोते-रोेते बुरा हाल रहा। मृतक की मां सुभावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला निवासी दीपू पासवान (20) पुत्र लालजी पासवान दोस्त रंजीत के साथ मुड़ाडीह गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के पश्चात दोनों वापस घर लौट रहे थे। मुड़ाडीह गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दीपू की पिटाई करने लगे, इस एक बदमाश ने चाकू से कई वार कर दिया, लहलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद बदमाश भाग निकले। बीच बचाव करने पर दोस्त की भी पिटाई कर दी। दोस्त रंजीत की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच घायल दीपू को इलाज के लिए रेवती सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दिया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपू का मोबाइल भी गायब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया दिया। थाना प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
छठ पर्व पर गांव आया था दीपू
दीपू पासवान देहरादून में रेलवे में एसी कोच में कंबल देने का काम करता था। छठ पर्व पर गांव आया था। अगले सप्ताह जाने वाला था। परिवार की हालत आर्थिक रूप से ठीक न होने के कारण पढ़ने मे तेज होने के बावजूद कम उम्र में कमाने चला गया। परिवार व छोटे भाई का पढ़ाई का खर्च उठाता था। मां सुभावती देवी बेटे को याद कर रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। आसपास की महिलाएं संत्वाना देती हुई नजर आई। कमाऊ बेटे की मौत से पिता लालजी सदमे है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि दीपू का किसी से झगड़ा नहीं था, आखिर क्या कारण है कि उसकी हत्या निर्मम तरीके से बदमाशों ने की।