{"_id":"64cfd6e269e655bf9703864a","slug":"misbehavior-with-the-employee-of-the-flood-section-regarding-forgery-in-the-name-of-flood-ballia-news-c-190-1-bal1001-1049-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाढ़ के नाम पर फर्जीवाड़ा को लेकर बाढ़ खंड के कर्मचारी से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाढ़ के नाम पर फर्जीवाड़ा को लेकर बाढ़ खंड के कर्मचारी से बदसलूकी
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दीयरांचल के गोपालनगर टाड़ी में कटानरोधी फर्जी काम को रिजस्टर में दर्ज कराने को लेकर बाढ़ खंड के संविदाकर्मी से दबंग ठेकेदार ने अवर अभियंता के सामने ही बदसलूकी की। घटना के बाद भी जब अवर अभियंता मूकदर्शक बने रहे तब संविदाकर्मी आंखों में आंसू लिए विवश होकर साइड छोड़कर घर चला गया। लोगों का कहना है कि कटानरोधी कार्य के नाम पर जमकर लूट हो रही है।
पिछली आठ जुलाई से कराए गए कटानरोधी कार्य का अधिकांश हिस्सा सरयू में विलीन हो गया है। बाढ़ खंड फ्लड फाइटिंग के मद से गोपालनगर टाड़ी गांव के सामने लगभग 200 मीटर लंबाई में कटानरोधी कार्य करा रहा है। बिना कार्य कराए मास्टर रोल पर काम दर्ज कराने को लेकर आए दिन कुछ दबंग ठेकेदारों व वहां मौके पर मौजूद बाढ़ विभाग में दैनिक मजदूरी पर कार्य कर रहे कर्मियों के साथ कहासुनी-हाथापाई और बवाल हो रहा है। मजे की बात तो यह है कि मौके पर बाढ़ खंड के अवर अभियंता मौजूद रहते हैं तो उनके द्वारा कोई क्रिया प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है।
पिछले वर्ष गोपालनगर टाड़ी पर कटान रोकने के लिए लगभग चार करोड़ की लागत से कटानरोधी कार्य कराया गया था। जो पूरी तरह सरयू में विलीन हो गया। उसके बाद कटान को रोकने के लिए पिछले साल फ्लड फाइटिंग के माध्यम से लगभग 2.47 करोड़ खर्च किए गए थे। वह भी कटान में बह गया। इस बार आठ जुलाई से लगभग 200 मीटर में फ्लड फाइटिंग के माध्यम से काम हो रहा है। अभी तक कितना धन खर्च हो गया है, इसकी जानकारी बाढ़ विभाग के लोग नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
अलबत्ता संविदाकर्मी रूपेश तिवारी के साथ मास्टर रोल पर बिना काम कराये फर्जी काम चढ़ाने के लिए शिवाल मठिया के एक दबंग ठेकेदार द्वारा लगातार दो दिन बदसलूकी की गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों दिन का बवाल अवर अभियंता राजेश राव के सामने हुआ था, वह चुप्पी साथ लिए थे। इस बाबत जब अवर अभियंता से पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरे सामने कोई बवाल नहीं हुआ था। वहीं, कटान लगातार जारी है। रोज 15 से 20 मीटर चौड़ाई व औसतन एक किलोमीटर लंबाई में कटान हो रहा है। यह भूभाग नदी में समा जा रहा है।
बाढ़ खघंड के एसडीओ अमृतलाल को घटना की जांच कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आज ही यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। अलग से भी इसकी जांच कराऊंगा। किसी को गैर कानूनी कार्य करने की इजाजत नहीं है। कोई कितना भी दबंग हो कानून के सामने कोई दबंग नहीं होता है। अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। - आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया
गंगा व सरयू के जल स्तर में वृद्धि जारी
गायघाट में गंगा का जल स्तर मे 16 घंटे में 26 सेंटीमीटर लगातार बढ़ाव जारी है। खतरे के निशान से अभी गंगा 1.83 मीटर नीचे बह रही है। लगातार बढ़ाव जारी है। चांदपुर हेड पर सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 16 घंटे में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके खतरे के निशान से 1.09 मीटर नीचे बह रही है।सरयू नदी में भी लगातार बढ़ाव जारी है।