फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister Upendra Tiwari donated five lakh rupees for the construction of Ram temple

राम मंदिर निर्माण के लिए मंत्री उपेंद्र तिवारी ने दान किये पांच लाख रुपये

Wed, 03 Feb 2021 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Minister Upendra Tiwari donated five lakh rupees for the construction of Ram temple
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए टैगोर नगर स्थित आवास पर पांच लाख दो हजार - फोटो : BALLIA
बलिया। अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व संपर्क विभाग के नेतृत्व में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री उपेंद्र तिवारी के टैगोर नगर स्थित आवास पर बैठक हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने निधि समर्पण अभियान समिति व संघ परिवार को कुल लगभग 23 लाख रुपये का अंशदान दिया।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पांच लाख दो हजार, राकेश राय ने एक लाख पच्चीस हजार, नारायण पांडेय ने एक लाख ग्यारह हजार, राकेश उर्फ भोला चौबे ने एक लाख ग्यारह हजार, दीपक तिवारी एक लाख एक हजार, धीरज सिंह ने एक लाख एक हजार, तथा सत्यर्क कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय तिवारी, संतोष तिवारी, अंजनी कुमार सिंह, शिवप्रकाश सिंह, उपेंद्र सिंह, अनुक़्ता ऑटोमोबाइल, सृष्टि एसोसिएसन आदि ने 51-51 हजार रुपये तथा अन्य अधिकांश लोगों ने 21 हजार रुपये से अधिक की राशि का समर्पण किया। छोटी से बड़ी समर्पण राशि को जोड़कर लगभग तेईस लाख रुपये की समर्पण राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर सह नगर संघचालक परमेश्वरन, जिला प्रचारक सत्येंद्र, जिला संपर्क प्रमुख अनिल सिंह, मणिराम मिश्र, रमेश सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, मारुति नंदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed