फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister of State's father gave 1.21 lakhs for construction of Ram temple

राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पिता ने राम मन्दिर निर्माण को दिए 1.21 लाख

Thu, 30 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State's father gave 1.21 lakhs for construction of Ram temple
राम मंदिर निर्माण में दान देने वाले संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के माता-पिता। - फोटो : BALLIA
बलिया। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के पिता हरिहर नाथ शुक्ल ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए एक लाख 21 हजार की धनराशि दी है। उन्होंने चेक के जरिए यह धनराशि मंदिर प्रबंधन को भेजा है। बता दें कि मंत्री शुक्ल के पिता लक्ष्मी राज देवी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी पेंशन से जुटाए पैसे में यह धन दान के रूप में दिया है। हरिहर नाथ शुक्ल ने बताया कि ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण समूचे हिंदू धर्म के लिए गौरव का विषय है। बहुत सारी बाधाओं के दूर होने के बाद यह सौभाग्य मिला है। ऐसे में इसके निर्माण में हर किसी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, मन्दिर निर्माण में दिए गए इस छोटे से योगदान को मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। इससे मेरा जीवन धन्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed