फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister gave details of development of Vis Fina

मंत्री ने विस फेफना के विकास का दिया ब्यौरा

Sat, 21 Mar 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Minister gave details of development of Vis Fina
बलिया। प्रदेश सरकार के मंत्री व फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने योगी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अपने क्षेत्र के विकास का ब्यौरा जनता के समक्ष बुकलेट के माध्यम से रखा। तहसील सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री से अनुरोध कर बलिया व फेफना को पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं। वित्तीय वर्ष 2017 से 2020 तक लोक निर्माण विभाग से 142 किलोमीटर तक की 115 सड़कों व सेतुओं के लिए 8041. 14 लाख स्वीकृत हुए हैं तथा कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना से 5 करोड़ की लागत से 7 सड़कों का निर्माण, पुर्वांचल विकास निधि जिलांश योजना में 225 लाख को लागत से 19 मार्गों का निर्माण व विधायक निधि से 287 लाख की लागत से 47 परियोजनायों पर कार्य चल रहा हैं। जिला पंचायत द्वारा 350 लाख की लागत से 35 सड़कें बनाई जा रही हैं। मंडी विभाग द्वारा चितबड़ागांव मंडी परिसर में 4 करोड़ की लागत से गोदाम बनाया जा रहा हैं। विसुकिया में 135 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से सड़क बनाई जा रही हैं। 12 करोड़ की लागत से बाढ़ विभाग द्वारा 5 स्थानों पर कटानरोधी कार्य कराए जा रहे हैं। कैथवली में विद्युत सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर हैं। दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत सभी मजरों का विद्युतीकरण प्रगति पर हैं। सैकड़ों परियोजनाएं प्रस्तावित हैं जो इसी वर्ष स्वीकृत हो जाएगी। कहा कि क्षेत्र में जनता की आवागमन की दृष्टि से अभी आवश्यक सड़कों, सेतुओं, विद्युत, पेयजल सबंधी, स्वास्थ्य सबंधी व शिक्षा संबंधी सेवाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed