फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Millions of grocery goods shop fire burn

किराने की दूकान में आग लगने से लाखों का सामान जला

Mon, 29 Dec 2014 11:13 PM IST
ब्यूरा, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरा, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 29 Dec 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
Millions of grocery goods shop fire burn
कस्बा स्थित एक किराने की दूकान में सोमवार की सुबह लालटेन के भभकने से आग लग गई। जिससे दूकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी में दूकान मालिक भी बुरी तरह से झुलस गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया एवं जले मकान मालिक का इलाज मनियर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।
विज्ञापन



 दूकान मालिक शिवजी गुप्त (45) सोमवार की सुबह छह बजे घर में जलती लालटेन को सोफा के पास रखकर शौच करने चले चले गए। इसी बीच किसी प्रकार लालटेन गिर गई और आग पकड़ ली। धीरे-धीरे आग मकान में फैल गई व घर में रखी रूई को भी धर लिया। जिससे पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


 वहीं दूकान में रखा लाखों का सामान, 40 हजार नकदी आदि जलकर राख हो गए। शौच से निकले मकान मालिक ने देखा कि मकान में आग लग चुकी है। वह आग में घिरे होने के कारण चिल्लाने लगे। आसपास के लोगों ने दौड़ कर घर के अंदर जाना चाहा। लेकिन बाहर कुंडी बंद होने के कारण प्रवेश नहीं कर पाए। इसके बाद किसी प्रकार लोग छत के सहारे ऊपर चढ़कर डीजल इंजन चालू कर आग बुझाई। तब तक मकान मालिक बुरी तरह से झुलस चुके थे। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed