फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Migrant workers desperate to return, not getting tickets

प्रवासी कामगार वापसी को बेताब, नहीं मिल रहा टिकट

Mon, 31 May 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers desperate to return, not getting tickets
बैरिया। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कुछ कम होते ही बाहर से आये प्रवासी मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए पुन: शहरों में जाने को बेताब हैं। लेकिन लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने के कारण उन्हें मायूस होना रहा है। टिकट के प्रयास में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण बुकिंग काउंटर पर कोरोना के प्रोटोकाल को लोग तार-तार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में बाहर के शहरों में काम करने वाले मजदूरों की भारी तादाद अपने घर वापस लौट आई थी। कोरोना कर्फ्यू हटाने की सूचना पर लोग शहरों में अपनी रोजी-रोटी के लिए जाने लगे हैं। लेकिन पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छतीसगढ़, मुंबई सहित कई शहरों को जाने वाली ट्रेनों की सभी सीटें अगले एक माह तक फुल हैं। कुछ गाड़ियों में वेटिंग टिकट की लंबी सूची है तो कुछ में टिकट ही नहीं मिल रहा है। फलस्वरूप टिकट काउंटर पर काफी मशक्कत करने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ता है। ऐसे में प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य तक पहुंचने को परेशान हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को बार-बार समझाने के बावजूद उनके द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं किया जा रहा है। स्टेशन पर जीआरपी की अनुपलब्धता के कारण लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। बार-बार बताया जा रहा है कि ट्रेनों में कोई टिकट नहीं है, बावजूद इसके कोरोना प्रोटोकाल को टिकट काउंटर पर तार-तार लोग कर रहे हैं। - कमलेश मीणा, वाणिज्य अधीक्षक, सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed