फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle aged man murdered by attacking with a hard object on the head

Ballia News: सिर पर कठोर वस्तु से हमला कर अधेड़ की हत्या

Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man murdered by attacking with a hard object on the head
सहतवार। त्रिकालपुर में बृहस्पतिवार की शाम एक पक्ष के शंभूनाथ सिंह का किसी बात को लेकर लल्लन सिंह से विवाद हो गया। आरोपी पक्ष ने लल्लन सिंह पर हमला कर दिया। बीचबचाव के लिए लल्लन सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह (50) आए तो आरोपियों ने उनके सिर पर किसी कठोर वस्तु से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चिकित्सकों के रेफर करने पर परिजन उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों को नामजद करते हुए आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी शंभू सिंह आए दिन शराब पीकर हंगामा करता रहता है। बृहस्पतिवार रात को भी उसने नशे में धुत होकर लल्लन सिंह से विवाद किया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुन्ना सिंह अपने पिता को बचाने आगे आए तो आरोपी शंभू सिंह और अन्य ने मुन्ना सिंह के सिर पर किसी कठोर वस्तु से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुन्ना सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र बहुत ही शांत स्वभाव का था। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की है। एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि आरोपी शंभू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। कुल आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed