Ballia: टीबी की बीमारी से परेशान अधेड़ फंदे पर झूला, दाह संस्कार में गया युवक टोंस नदी में डूबा
बलिया जिले के चंदाडीह गांव निवासी नागेंद्र वर्मा (45) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी का कारण लिखा। परिजनों में कोहराम मचा है।
विस्तार
बलिया जिले के चंदाडीह गांव निवासी नागेंद्र वर्मा (45) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी का कारण लिखा। परिजनों में कोहराम मचा है। उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह ग्राम निवासी नागेंद्र टीबी का मरीज था। बीमारी का कारण वह अवसाद में था। शनिवार रात वह खाना खाकर कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह उसका शव घर के पास ही फंदे से लटका मिला।
ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को उसकी जेब से सुसाइ़ड नोट मिला। पेंसिल से लिखा था कि मैं खतरनाक बीमारी टीबी रोग ग्रसित हूं। इलाज से परेशान होने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नागेंद्र दो बच्चों का पिता था। पत्नी भी हर समय बीमार रहती है।
नदी में डूबने से युवक की मौत
रसड़ा क्षेत्र के डेहरी निवासी निगम राम (32) पुत्र स्व. रामचन्द्र शनिवार रात दाह संस्कार में शामिल होने प्रधानपुर टोंस नदी पर गया था। सांय पांच बजे नहाते समय निगम गहरे पानी चला गया। कुछ देर बाद निगम की लोगों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद निगम का शव निकलवाया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पत्नी अमला का रो-रोकर बुरा हाल है।