फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Middle aged dies in berry plucking dispute in ballia police alert due to incident that happened in election environment

बलिया: बेर तोड़ने के विवाद में अधेड़ की मौत, चुनावी माहौल के बीच घटी घटना से पुलिस चौकस, दो हिरासत में

Sun, 06 Mar 2022 03:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 03:16 PM IST
सार

बलिया के मटिहीं गांव में बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने लोचन की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने तल्ख प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Middle aged dies in berry plucking dispute in ballia  police alert due to incident that happened in election environment
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के मटिहीं गांव में रविवार को बेर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित महिलाओं ने तल्ख प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला चुनावी रंग लेने लगा, इस बीच पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है। 

विज्ञापन


फेफना थाना क्षेत्र के मटिहीं गांव में बेर तोड़ने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद में लोचन राजभर की मौत हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के दो लोगों ने लोचन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बवाल काटना शुरू कर दिया। चुनावी माहौल के बीच घटी घटना से पुलिस चौकस हो गई।
विज्ञापन


मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। दो लोगों को हिरासत में ले लिया और किसी तरह माहौल को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद माहौल गर्म है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed