UP: पुरुषों को बंधक बनाया..महिलाओं को बेइज्जत करने की धमकी दी, एक घंटे तक लूटपाट; लाखों का माल समेटा
Ballia News: परिवार को बंधक बना लूटपाट करने की सूचना पाकर माैके पर बैरिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिवार और आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। कार्रवाई की बात कही गई है।
विस्तार
UP News: बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) गांव के मोतीलाल गोड़ के घर में रविवार की रात हथियार बंद बदमाशों ने घर में घुस कर करीब एक घंटे तक लूटपाट किया। घर की महिलाओं व पुरुष को मारपीट कर बंधक बना लाखों रुपया के आभूषण व कीमती सामान लूट ले गए।
बदमाशों के जाने के बाद कमरे में बंद एक महिला निकल कर शोर गुल की तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाया।
पुलिस ने की कार्रवाई
भीखा छपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) में मोतीलाल गोड़ का घर आबादी से कुछ हट कर है। रात में पांच छह बदमाश तमंचा चाकू दाव लेकर चारदीवारी फांदकर घर में घुस गए कमरे में सो रही पत्नी बंशी देवी को जगाने के बाद पिटाई कर चुप रहने की चेतावनी दी। बदमाश बगल के कमरे में सो रही बड़ी बहू बिंदु देवी को जगाकर पिटाई किया तो वह शोर मचाने का प्रयास की तो बदमाशों ने बेइज्जत करने और बगल में सो रहे बेटे की हत्या की धमकी दी।
बदमाशों ने एक घंटे तक हथियार के बल पर लूट पाट किया। बदमाशों ने बिंदु देवी, बड़ी बहू व छोटी बहू खुश्बू देवी के कमरे में रखे बक्सा, अटैची खोलकर सोने चांदी के आभूषण, कीमती सामान, बक्सा में रखे बर्तन लूट कर ले गए। घटना का विरोध करने पर गृहस्वामी मोतीलाल गोड़ 70 वर्ष को भी बदमाशों ने पिटाई कर दी।
बदमाशों के जाने के करीब आधे घंटे बाद बिंदु देवी खिड़की के रास्ते बाहर निकली और छत पर जाकर शोर मचाना शुरू किया। गांव के लोग पहुंचकर घर का बाहर से दरवाजा खोल कमरे से सभी को बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 पुलिस घटना की जानकारी कर पीड़ितों को सुबह थाना आने को कहकर मौके से वापस लौट गए। बंशी देवी की तहरीर पर पुलिस चोरी की प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बछिया छूने का था कार्यक्रम
मोतीलाल गोड़ काफी बीमार चल रहे हैं। सोमवार को घर पर बाछी छुने का कार्यक्रम तय था, उसके एक दिन पूर्व ही बदमाशों ने घर में रखे आभूषण व कीमती सामान लेकर चले गए। घटना से आहत बाछी छुने का प्रोग्राम कैंसल करना पड़ा। बदमाशों ने मोतीलाल को भी नहीं बक्सा उनकी भी पिटाई कर दी। लूट की घटना से लोगों में दहशत बना हुआ है।
चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन की है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य लिया है। पीड़ित परिवार ने चोरी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर खुलासे में पुलिस टीम लगी है। - मोहम्मद फहीम कुरैशी क्षेत्राधिकारी बैरिया।