फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to DM regarding the demand for issuance of caste certificate

जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to DM regarding the demand for issuance of caste certificate
बलिया। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान गोंड अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र न बनने एवं समाज कल्याण सचिव के आदेश के अनुपालन कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत तीन नंवबर को गोंड जाति के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए सभी समस्याओं का समाधान करते हुए स्पष्ट आदेश दिया गया है कि बलिया जनपद सहित पूर्वांचल के 13 जनपदों में निवास करने वाले गोंड जाति के लोग जनजाति के श्रेणी में आते है। उनका जाति प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए। उस पत्र के अनुपालन के लिए सभी तहसीलदारों को निर्देशित भी किया गया है। इसके बाद भी गोंड अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर गोंड समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेताया कि यदि हम लोगों का प्रमाण तत्काल जारी नहीं किया जाता है तो हम लोग बाध्य होकर 21 दिसंबर से धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में पर हरिहर प्रसाद गोंड, हरेंद्र गोंड, प्रदीप गोंड रघुनाथ गोंड, हीरालाल गोंड, कृष्ण बिहारी गोंड, बच्चालाल गोंड, बंधु गोंड, श्रीकांत गोंड आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed