फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted to CDO for outstanding honorarium

बकाया मानदेय के लिए सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to CDO for outstanding honorarium
बलिया। जिले के दर्जनों शिक्षा मित्रों का मानदेय लम्बे समय से बकाया चल रहा। विभाग द्वारा भुगतान के प्रति उदासीनता बरते जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संघ ने आरोप लगाया कि बहुत से ऐसे शिक्षामित्र है जिनका मानदेय पिछले सत्र का बकाया है। शिक्षा मित्र अपने ब्लाक संसाधन केन्द्र (बीआरसी) से जिला मुख्यालय पर कई बार दौड़ लगा चुके हैं। संघ भी कई बार बीएसए और जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) से मिलकर भुगतान की मांग कर चुका है, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। पंकज सिंह ने कहा कि अभी पिछले नवम्बर, दिसंबर का मानदेय विभागीय टेकनिक्ल के कारण लगभग पचासों शिक्षा मित्र का भुगतान नहीं हो पाया है।एक सप्ताह के अन्दर बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग करते हुए सीडीओ को उन शिक्षा मित्रों की सूची भी सौंपी है जिनका मानदेय बकाया है। प्रतिनिधिमंडल में धर्मनाथ सिंह, मंजूर हुसैन, संजीव सिंह सतेंद्र मौर्या, अखिलेश पाण्डेय, अमृत सिंह अमित मिश्रा चेला आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed