फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted for basic facilities in Kanshi Ram house

कांशीराम आवास के रहवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 17 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for basic facilities in Kanshi Ram house
कांशी राम शहरी आवास की दुर्दशा से नाराज होकर आवासीय लोगों ने समाज सेवी राकेश मिश्रा के नेतृत्व मे - फोटो : BALLIA
बांसडीह। कस्बा में बने कांशीराम शहरी आवासों की दुर्दशा से नाराज लोगों ने सोमवार को समाजसेवी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पहुंच कर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि बसपा सरकार में आदर्श नगर पंचायत बांसडीह में कांशीराम शहरी आवास के अंतर्गत 324 आवास बनाए गए। आवासों को भूमिहीन, गरीब, असहाय, दलित, अति पिछड़ा को आवंटित किया गया था जिसमें सारी सुविधाएं दी गई थी। आवास में रहने वालों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए लगा पानी टंकी व 13 इंडिया मार्का हैंडपंप के साथ ही बिजली के लिए हर एक ब्लॉक पर एक ट्रांफार्मर लगाया गया था। साफ सफाई के लिए नालियां भी बनी। लेकिन इन व्यवस्थाओं पर किसी ध्यान नहीं है। कॉलोनी के लोगों को शुद्ध पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। कई ट्रांसफार्मर महीनों से जला पड़ा है जिसके चलते लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। इस मौके पर राजेश सभासद, नथुनी तुरहा, रामजन्म राम, शमसुल हक, श्रवण पांडेय, मियाज खान, नागेश्वर गोंड, लालमोहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed