{"_id":"5f1ec5488ebc3e636d3acd31","slug":"memorandum-submitted-against-the-opening-of-liquor-store-ballia-news-vns5381024113","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खोलने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। क्षेत्र के लखनसिंहा चट्टी के नाम पर देशी शराब की दुकान का आवंटन होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसड़ीएम बेल्थरारोड को शिकायती पत्र दिया। इसमें शराब की दुकान हटवाने की मांग की है।
जिले में 24 जुलाई को लाटरी के माध्यम से कुछ नई दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें बेल्थरारोड निवासी राकेश कुमार को लखनसिंहा चट्टी पर देशी शराब की नई दुकान मिली। अनुज्ञापी ने चट्टी पर एक किराये का कमरा बुक करा लिया। यह जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो वे सोमवार को लखनसिंहा चट्टी पर पहुंच कर विरोध करने लगे। इसके बाद सूचना पर पहुँचे चौकी इंचार्ज जय शंकर राठौर ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस किया। इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने को कहा।
जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत एसडीएम बेल्थरारोड को लिखित शिकायत दी। जिसमें कहा गया है कि देशी शराब की दुकान के पीछे गांव है। जहाँ पर खेती बारी करने के लिए महिलाएं आती हैं। वहीं पास में ही विद्यालय है। ऐसे परिस्थिति में यहाँ शराब की दुकान खोलना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर दुकान खुली तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान ग्रामप्रधान जालंधर राजभर, सुरेश, छोटू राम, शिवकुमार, अनिल यादव, कैलाश यादव, चंद्रिका, बुधिया देवी, उषा, मीना, सरिता, प्रभावती देवी आदि रहीं।