फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum addressed to the President submitted to the City Magistrate

Ballia News: राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

Tue, 31 Mar 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Memorandum addressed to the President submitted to the City Magistrate
बलिया। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें चुनाव आयोग द्वारा मतदाता शुद्धिकरण के नाम पर किए जा रहे एसआईआर परीक्षण पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। संगठन का कहना है कि यह प्रक्रिया अंततः नागरिकता परीक्षण की दिशा में एक कदम है, जो भविष्य में मतदाताओं के लिए संकट पैदा कर सकती है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एसआईआर प्रक्रिया एआरओ को अत्यधिक विवेकाधिकार देती है, जिससे किसी को भी संदिग्ध मानकर सूची से बाहर किया जा सकता है। संगठन ने असम के नागरिकता परीक्षण का उदाहरण देते हुए मांग की कि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को ही नागरिकता का आधार माना जाए। साथ ही, मतदाता बनने के लिए पूर्व की भांति शपथ पत्र और स्व-घोषणा को मान्यता देने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यनारायण, चंद्रप्रकाश, शिवानंद, ज्ञानदेव सिंह और मनीष द्विवेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed