फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meeting with officers in charge minister, reviewed various works

प्रभारी मंत्री में अधिकारियों के साथ की बैठक, विभिन्न कार्यों की समीक्षा की

Tue, 27 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Meeting with officers in charge minister, reviewed various works
बलिया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर राशन वितरण, बाढ़ से सुरक्षा की तैयारी, वैक्सीनेशन व विकास कार्यों की समीक्षा की। कहा कि ब्लॉक, तहसील, सीएचसी-पीएचसी पर जहां जिसकी तैनाती है वहां प्रतिदिन काम करें, यह सुनिश्चित कराया जाए। सभी अधिकारी फील्ड में भी जाएं। नई स्थापित नगर पंचायतों में डूडा द्वारा संचालित योजना व मुख्यमंत्री मलिन बस्ती योजना के तहत तेजी से कार्य कराया जाए।
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षात्मक कार्यों की परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि बाढ़ सुरक्षा पर मुख्यमंत्री का भी विशेष ध्यान है। डेंजर जोन में लगातार नजर रखी जाए। उच्चाधिकारी भी ऐसे क्षेत्र में जाते रहें। विधायक सुरेंद्र सिंह ने ड्रेजिंग कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण कराने की बात कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राशन वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो। डीएसओ ने जुलाई महीने में दुकानों के निरस्त व निलम्बन की कार्रवाई के बारे में बताया। बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की जानकारी मिलने पर प्रभारी मंत्री ने सवाल किया। कहा, मानक के साथ रिपेयर हो तो यह समस्या दूर हो जाएगी। टेक्निकल टीम से वर्कशॉप के कार्य की जांच कराकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव में वैक्सीनेशन हो तेज
बलिया। प्रभारी मंत्री ने वैक्सीनेशन की जानकारी ली। बताया गया कि अब तक 3.87 लाख को पहली डोज व 94536 को दूसरी डोज सहित कुल 4.72 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। विधायक सुरेंद्र सिंह के सुझाव पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि ऐसे गांव, जो बाढ़ की वजह से एकदम घिरने या उन गांवों के संपर्क कटने के कगार पर हैं, वहां सबसे पहले वैक्सीनेशन कर लिया जाए। कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने में जिले की स्थिति ठीक नहीं, इसमें सुधार लाया जाए। पर्याप्त धन आने के बाद भी सीएचसी-पीएचसी की स्थिति ठीक नहीं है, इसकी भी समीक्षा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन पर रोस्टर के हिसाब से बैठें लेखपाल-सचिव
बलिया। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पंचायत भवन पर अनिवार्य रूप से लेखपाल, सचिव एक या दो दिन बैठें। वहां बैठने का रोस्टर निर्धारित हो जाए। बिट का सिपाही भी वहां समय निर्धारित कर बैठे। जिस गांव के लिए जनसेवा केंद्र बना हो, वह उसी गांव में जरूर स्थापित हो। कहीं जगह न हो तो पंचायत भवन पर ही रहे, ताकि जनता का ऑनलाइन कार्य आसानी से वहीं हो सके। गांव में हुए विकास कार्यों का वर्षवार विवरण वाल पेंटिंग के माध्यम से सार्वजनिक रखा जाए, ताकि गांव के लोगों को उसकी पूरी जानकारी हो। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बैरिया व मुरली छपरा ब्लॉक में जो कार्य हुए हैं, उसकी सूची दे दिया जाए। उसकी जमीनी हकीकत परख कर जहां कमी होगी उसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके। बैठक में विधायक सिकन्दरपुर संजय यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिलाधिकारी अदिति सिंह, एसपी डॉ विपिन ताडा, सीडीओ प्रवीण वर्मा, एसडीएम सदर जुनैद अहमद, डिप्टी कलेक्टर सीमा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed