फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meeting held to run Kisan Rail

किसान रेल चलाने को लेकर हुई बैठक ने विकास भवन में आयोजित की बैठक

Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting held to run Kisan Rail
बलिया। किसानों को अपना उत्पाद शहरों में ले जाकर बेचने और व्यापारियों को सुविधाजनक तरीके से व्यवसाय करने के लिए किसान रेल का परिचालन शुरू कराने को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक और रेलवे के अधिकारियों के अलावा किसान और व्यापारी थे। बैठक में किसान रेल चलाने के संबंध में चर्चा हुई। किसानों और व्यापारियों को इससे क्या लाभ होगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नए कृषि कानून पर लोगों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि यह कानून किसानों के हित में है। किसान अपनी उपज देश की किसी भी मंडी में अच्छी कीमतों पर बेचने को स्वतंत्र हैं। इसी उद्देश्य से यह योजना बनी है। इससे व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा। सांसद ने कहा कि अब द्वाबा की हरी मिर्च, बनारस का लंगड़ा आम, मुजफ्फरपुर की लीची, हाजीपुर व भुसावल का केला को किसान अपने मन से किसी भी शहर में बिना किसी रुकावट के ले जा सकते हैं। जिलाधिकारी ने किसानों के हित में चलाई जा रही योेजनाओं की जानकारी देते हुए किसान रेल की खूबियों को साझा किया। साथ ही हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, वाणिज्य विभाग के अधिकारी, सब्जी विक्रेता संघ, फल विक्रेता संघ, सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों ने किसान रेल चलाने के निर्णय का स्वागत किया। सीडीओ विपिन कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रामप्रकाश सिंह, श्यामसुंदर उपाध्याय सहित किसान व व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed