फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Meat shop was running in the house

एक खंडहर मकान में चल रहा अवैध रुप से मीट की दुकान

Thu, 18 Mar 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Meat shop was running in the house
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम बाजार स्थित लाल कोठी के पीछे बृहस्पतिवार को एक जर्जर मकान में अवैध मीट की दुकान चलती मिली। मकान की छत पर करीब 50 बकरे बंधे मिले। वहीं, पर व्यापारी का परिवार भी रहता है। एक कमरे में बकरों को काटकर उसका मीट बेचा जाता है।
विज्ञापन

दरअसल, कई शिकायतों के आने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि दुकान का लाइसेंस गुदरी बाजार के पते पर जारी था, जो मार्च 2017 में ही निरस्त हो चुका है। व्यापारी ने अब तक लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं कराया था। बड़ी बात यह है कि आबादी क्षेत्र में बकरे को काट कर उसका मीट बेचा जा रहा है जो कि गैर कानूनी है। मौके पर पहुंची टीम ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी है। देखना होगा कि वह मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन

शासन की सख्ती के बाद भी नगर से लेकर देहात तक हजारों की संख्या में अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं। जिनके मालिकों ने नगर पालिका से एनओसी एवं फूड विभाग से लाइसेंस प्राप्त नहीं किया है। नगर में ही करीब 50 से 70 के बीच मीट-मुर्गा की दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed