फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maximum temperature increased by two degrees

Ballia News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Tue, 30 Dec 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by two degrees
बलिया। कड़ाके की ठंड व शीतलहर से परेशान लोगों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। सुबह शीतलहर चलने के साथ ही धुंध छाया रहा। दिन चढ़ते ही करीब 11 बजे धूप खिलने से लोग अपने घरों से निकल पड़े। हवा के चलते धूप का असर कम था लेकिन फिर भी लोगों को राहत मिली। धूप के कारण कार्यालय व बाजारों में चहल-पहल दिखी। शाम होते ही गलन बढ़ गई। मौसम विभाग ने बुधवार को कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14.5 व न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।एक पखवारे से ठंड के कहर से लोग काफी परेशान हो गए थे। धूप निकलने से लोगों के चेहरे भी खिल उठे। बाजारों में खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं शाम को धूप जाते ही सर्दी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए। ठंडी हवा के साथ मौसम में बदलाव देख लोग घरों में कैद हो गए। उत्तरी-पश्चिमी हवा की गति 2.8 किमी/घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेश सिंह के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। कोहरे के बाद साफ हुए मौसम में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed