फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   mausam hua khusgawar

मौसम हुआ खुशगवार

Wed, 18 Jan 2017 08:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Wed, 18 Jan 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
पिछले करीब दस दिनों से चल रही सर्द हवाओं का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। बुधवार को सुबह ही मौसम खुशगवार रहा।  जिससे गलन भरी ठंड से लोगों को राहत मिली ही, किसानों के चेहरों पर भी प्रसन्नता नजर आ रही थी। बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 10 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 
विज्ञापन



मौसम साफ होने से सुबह करीब सात बजे ही सूर्य के दर्शन हुए। पिछले 15 दिनों से बंद चल रहे विद्यालय भी खुल गए थे। सुबह अपने निर्धारित समय पर बच्चे स्कूल के लिए घरों से निकले। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 10 से 03 बजे तक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


ठंड कम होने से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। उधर, गलन और सर्द हवा का दौर थमने से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और सर्द हवाएं चलती तो निश्चित ही उनकी फसल को नुकसान हो जाता। पटना मौसम विभाग के अनुसार, मौसम साफ होने से ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही मैदानी इलाकों में गलन बढ़ गई थी। अगले दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा  जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed