फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Matihi's Rajat Singh selected in UP volleyball team

Ballia News: मटीही के रजत सिंह का उप्र वाॅलीबाॅल टीम में चयन

Tue, 03 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Matihi's Rajat Singh selected in UP volleyball team
26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित रजत सिंह। - फोटो : संगठन
बलिया। भुवनेश्वर (ओडिशा) में 15 से 20 मार्च तक आयोजित हो रही 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम में जनपद के रजत सिंह का चयन किया गया है।
विज्ञापन

रजत का चयन उत्तर प्रदेश के 18 सदस्यीय टीम में किया गया है। उप्र यूथ वॉलीबाल टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से चयनित अंतिम 14 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद के रसड़ा तहसील अंतर्गत मटीही निवासी जगत नारायण सिंह के पुत्र रजत सिंह फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण रायबरेली छात्रावास में वालीबाल का अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

रजत के उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में चयनित होने पर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डा़ कुंवर अरुण सिंह, सचिव नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, उपाध्यक्ष पवन कुमार राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रमेश राय, अम्बरीष तिवारी, सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मंजूर आलम, राम कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed