फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Maternal and family commotion on CHC, allegations made

सीएचसी पर प्रसूता व परिजनों ने किया हंगामा, लगाए आरोप

Thu, 18 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Maternal and family commotion on CHC, allegations made
सिकंदरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर गुरुवार को प्रसव कराने आई एक प्रसूता व उसके परिजनों ने बहुत देर तक हंगामा किया और अस्पताल के बाहर ही पेड़ के नीचे प्रसव कराने को बैठ गई। बाद में किसी तरह डॉक्टरों के समझाने बुझाने पर महिला अस्पताल के अंदर प्रसव कराने को राजी हुई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कचुअरा मठिया निवासी शांति देवी 43 पत्नी जयप्रकाश प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पर आई हुई थीं। कर्मचारियों द्वारा हीलाहवाली करने पर उसके परिजन हो हल्ला करने लगे। वहीं, प्रसूता को हो रहे दर्द को लेकर परिजन उसे बाहर चबूतरे के पास ही बरगद के पेड़ के नीचे प्रसव कराने के लिए बैठा दिए। बाद में किसी तरह से ड्यूटी पर तैनात डॉ व्यास कुमार ने प्रसूता को अस्पताल के अंदर भेजा। परिजनों का आरोप था कि कर्मचारियों द्वारा पहले सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थीजिसका विरोध करने पर अस्पताल से बाहर कर दिया गया। वही इस संबंध में डॉ व्यास कुमार ने बताया कि डिलीवरी से पहले संबंधित महिला का प्रोफार्मा पर हस्ताक्षर कराया जाता है लेकिन महिला हस्ताक्षर करने से इंकार कर रही थी। क्योंकि उसका 8 वां बच्चा होना था और स्थिति गम्भीर होने की संभावना रहती है लिहाजा सम्बंधित महिला का प्रसव से पहले परिजनों के सहमति की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed